Monday 24 December 2018

सुना है शहर नींद में है...!

न कहो कुछ ना सुनो, सीखा है!
हमने इतना सा सबक, सीखा है!!

बिटिया सुबह सुबह सोकर उठी तो आँखे मसलती पूछने लगी, डैडी...सेंटा क्लॉज मेरा गिफ्ट लेके नहीं आए?

किन्तु मैं निरुत्तर नहीं था!

बिटिया को गोद में उठाया, प्रेम से उसके बालों में उंगलियां फेरीं और कहा... मैंने आपको कल बताया था न! सेंटा क्लॉज कुछ नहीं होता... बच्चे लोग को सारे गिफ्ट्स तो डैडी लोग दिलाते हैं न! सेन्टा के नाम पे बच्चे लोग को तो बस उल्लू बनाया जाता है? आप उल्लू हैं क्या? नहीं न! तो फटाफट रेडी हो जाइए, अभी तो हम लोग को मन्दिर भी जाना है न...देवा श्री गणेशा करने!
उसके बाद हम लोग घूमने भी तो जाएंगे!

चहकते हुए उसने मेरी बात दुहराई...हाँ डैडी, हम लोग जब देवा श्री गणेशा करने जाते हैं तो आप मुझे लड्डू भी तो दिलाते हैं, फिर घुमाने भी ले जाते हैं, झूला भी कराते हैं, पिंक वाला फ्रॉक भी दिलाते हैं...डैडी मेरे सबसे अच्छे होते हैं...मेरे प्यारे डैडी! कहते कहते उसने मेरे गले में अपनी नन्हीं नन्हीं बाहें डाल दीं और गर्दन टेढ़ी किए मुझे देखने लगी।

मैंने उसे फिर से दुलराया और कहा...जरूर लें के चलूंगा... मैं भी तैयार हो जाऊं आप भी हो जाइए... फिर हम घूमने चलेंगे...ओके!

अब वह सुबह से अपनी माँ के पीछे पड़ी है...मम्मी मुझे तैयार कर दो, मुझे डैडी के साथ मन्दिर जाना है..फिर घूमने भी जाना है...और मार्केट भी जाना है... जल्दी करो ना...!

और मैं यहाँ रजाई में मुंह डाल पोस्ट लिखने लगा हूँ...आज, अटल जयन्ती पर!

राम जी भली करें सेंटा क्लॉज का...हर हर महादेव!





Wednesday 19 December 2018

समानता के पथ पर कब्रों की स्थिति

शहर भर के शिया समुदाय को समानता के वन एण्ड ओनली ठेकेदारों द्वारा केवल एक कब्रिस्तान व मस्जिद मिली है। ईद की नमाज हो या खतना, हकीका...सब वहीं करना पड़ता है।

तुर्रा ये है कि वह भी गीताप्रेस रोड पर है।

समानता का एक छोटा सा सङ्कलन:-

1. गाजी मस्जिद गाजी रौजा
2. सब्जपोश मस्जिद जाफराबाजार
3. अहमदी सुन्नी जामा मस्जिद सौदागर मोहल्ला बसंतपुर
4. शाही मस्जिद बसंतपुर सराय
5. शाही जामा मस्जिद तकिया कवलदह
6. नूरानी मस्जिद कामरेडनगर रसूलपुर
7. बेलाल जामा मस्जिद रसूलपुर भट्टा
8. सुब्हानिया जामा मस्जिद सूर्यविहार तकिया कवलदह
9. ईदगाह फतेहपुर मेडिकल कालेज
10. बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर
11. मस्जिद जामे नूर बहादुर शाह जफ़र कालोनी बहरामपुर
12. मोती जामा मस्जिद रसूलपुर
13. मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार
14. मियां साहब मस्जिद सैनिक विहार नंदानगर
15. मदीना मस्जिद रेती
16. बरकातिया मस्जिद मिर्जापुर
17. जामा मस्जिद रसूलपुर
18. गौसिया मस्जिद छोटे काजीपुर
19. सुप्पन खां की मस्जिद (कुरैशिया) खूनीपुर
20. कादरिया मस्जिद नखास चौक
21. लाल जामा मस्जिद गोलघर पुर्दिलपुर
22. हज्जन बीबी जामा मस्जिद धर्मशाला बाजार
23. बेलाल मस्जिद इमामबाड़ा अलहदादपुर
24. नूरी जामा मस्जिद अहमदनगर चक्शा हुसैन
25. अकबरी जामा मस्जिद अहमदनगर जमुनहिया
26. अशरफी जामा मस्जिद हुमायूंपुर जगेश्वर पासी चौक अशरफ नगर
27. बैतुल नूर मस्जिद हुसैनाबाद
28. मस्जिद बेलाल आस्ताना कंकड़ शाह निकट रेल म्यूजियम
29. औलिया जामा मस्जिद दारुल उलूम अहले सुन्नत मजहरुल उलूम घोषीपुरवा
30. दारोगा मस्जिद अफगानहाता पांडेयहाता
31. नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर
32. हजरत शाह मुकीम शाह मस्जिद बुलाकीपुर
33. मस्जिद कादरिया गुलशन असुरन पोखरा भेड़ियागढ़
34. मस्जिद औलाद अली बक्शीपुर निकट डा. मल्ल
35. फिरदौस जामा मस्जिद जमुनहिया बाग
36. मस्जिद शेख झांऊ खूनीपुर
37. इमामबाड़े वाली मस्जिद बड़े काजीपुर
38. झरना टोला मस्जिद
39. अलमदीना सुन्नी जामा मस्जिद लतीफनगर कालोनी पादरी बाजार
40. मस्जिद काजी साहब इस्माईलपुर
41. मस्जिद खादिम हुसैन तिवारीपुर
42. नूरानी जामा मस्जिद हुमायूंपुर तरंग क्रासिंग
43. ईदगाह हजरत मुबारक खां शहीद अलैहिर्रहमां नार्मल
44. मस्जिद मियां बाजार पूरब फाटक
45. गौसिया निजामिया मस्जिद बिछिया जंगल तुलसीराम
46. रजा मस्जिद जाफरा बाजार
47. नूर मस्जिद चिलमापुर
48. मकबरे वाली मस्जिद हुमायूंपुर उत्तरी
49. मस्जिदे हसनैन यतीमखाना घासीकटरा
50. दरोगा मस्जिद हुमायूंपुर उत्तरी
51. ईदगाह पुलिस लाइन
52. मस्जिद हुदा धर्मशाला बाजार सदर चुंगी के पीछे
53. मस्जिद गालिब शहीद गंगा टोला (चेतना प्रेस रोड) बशारतपुर
54. मस्जिद अबू बाजार ऊंचवां
55. शिया जामा मस्जिद शेखपुर गीता प्रेस रोड**
56. मोहनलालपुर मस्जिद
57. ईदगाह सेहरा बाले का मैदान बहरामपुर
58. ईदगाह चिलमापुर
59. ईदगाह बेनीगंज
60. ईदगाह इमामबाड़ा स्टेट मियां बाजार
61. मस्जिद मुस्लिम मुसाफिर खाना पुलिस लाइन के सामने सिविल लाइन
62. एक मीनारा मस्जिद चौरहिया गोला
63. जामा मस्जिद उर्दू बाजार
64. ईदगाह नयागांव कौड़िया जंगल
65. मस्जिद-ए-उमर बड़े काजीपुर
66. मस्जिद मजहरुल हक गीता प्रेस रोड
67. मस्जिद हकीम वसी अहमद शाहमारुफ
68. जामा मस्जिद पुराना गोरखपुर गोरखनाथ
69. ईदगाह रानीडिहा इंजीनियरिंग कालेज

आइए, समानता के पैरोकारों को आईना दिखाएँ।